नई दिल्ली: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे महंगा घर इंग्लैंड की महारानी का नहीं, बल्कि भारत के एक उद्योगपति का है। दरअसल भारत के सबसे अमीर आदमी और रिलायंस इंटस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी का अन्टीला नाम के घर की कीमत दुनिया में सबसे ज़्यादा है। अन्टीला नाम का यह महल हर तरह के ऐशो-आराम और शानो-शौकत से भरा हुआ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इतने महंगे घर में कौन-कौन-सी सुविधाएं दी जा रही हैं और इस महल को बनवाने में उन्हें कितने पैसे खर्च करने पड़े।
1. 4 लाख स्क्वॉयर फीट की यह बिल्डिंग दत्रिण मुंबई के अल्टमाउंट रोड़ में स्थित है। इसे सोबो के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह दुनिया की सबसे महंगी जगहों में से एक है। जी हां हम ऐसी जगहों की बात कर रहे हैं जहां रियल एस्टेट की कीमतें 80 हजार रूपए प्रति स्क्वायर फूट छूती है।
2. अनटीला 27 मंजिला बिल्ड़िंग है जो 8 की तीव्रता (रिएक्टर स्केल) वाले भूकंप को झेल सकती है। इस बिल्डिंग की उंचाई बहुत अधिक है।
3. मुकेश अंबानी ने 27 मंजिला इमारत में 6 फ्लोर का गाड़ियों के लिए गैरेज बनाया है गैरेज के अलावा उनके घर में 168 गाड़ियां हैं। उन्होंने 7वी मंजिल पर अपना खुद का कार सर्विस स्टेशन भी बनाया है।
4. मुंबई में रहने वाला हर व्यक्ति यह चाहता है कि वह ट्रैफिक में ना फंसे इसी को देखते हुए अंबानी ने अपने पैलेस की छत पर 3 हेलीपैड बनवाए है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और क्या-क्या बनवाया है अंबानी ने अपने घर में
Latest World News