1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अलेप्पो से हजारों लोग सही-सलामत निकाले गए: संयुक्त राष्ट्र

अलेप्पो से हजारों लोग सही-सलामत निकाले गए: संयुक्त राष्ट्र

अंधाधुंध बमबारी के बीच सीरिया के अलेप्पो से शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।

Aleppo Evacuation | AP Photo- India TV Hindi
Aleppo Evacuation | AP Photo

संयुक्त राष्ट्र: अंधाधुंध बमबारी के बीच सीरिया के अलेप्पो से शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता ने बताया कि सीरिया अरब रेड क्रेसेंट, अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (ICRC) और संयुक्त राष्ट्र की मदद से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है, जिसमें 194 मरीज भी हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, ‘इन मरीजों को गाजियानटेप में मानवीय स्वास्थ्य साझादारों की मदद से पश्चिमी अलेप्पो के इदलिब और तुर्की के अस्पतालों में लाया गया है। सीरियाई प्रशासन ने शुक्रवार को पूर्वी अलेप्पो से घायलों एवं नागरिकों को बाहर निकालने का काम बंद कर दिया।’

डुजारिक ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र लोगों को युद्धग्रस्त इलाकों से सकुशल निकालने की प्रक्रिया बहाल करने के लिए विभिन्न पक्षों से सभी जरूरी कदम उठाने का आग्रह करता है।’

Latest World News