1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

पाकिस्तान के आतंक विरोधी अधिकारियों ने शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जो पंजाब प्रांत में एक संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

लाहौर: पाकिस्तान के आतंक विरोधी अधिकारियों ने शुक्रवार को इस्लामिक स्टेट के 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जो पंजाब प्रांत में एक संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमला करने की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) के प्रवक्ता ने कहा कि IS से सम्बद्ध आतंकियों को यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला की डीसी कॉलोनी मैं गिरफ्तार किया गया।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कहा कि मुहम्मद रिजवान, वाजिद अली और मुहम्मद अरमुगान शहर के एक संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमला करने की योजना बना रहे थे जब पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की और उन्हें पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से करीब 1,370 ग्राम विस्फोटक सामग्री, तीन डेटोनेटर और 7.25 फुट का कॉर्ड बरामद किया गया। गुजरांवाला सीटीडी पुलिस थाने में संदिग्धों के खिलाफ आतंकवाद निरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 

संदिग्धों को पूछताछ के लिए किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से इस्लामिक स्टेट के दर्जनों आतंकवादियों की गिरफ्तारी होने के बावजूद पाकिस्तान सरकार अब भी देश में कुख्यात आतंकी संगठन की मौजूदगी से इनकार कर रही है।

Latest World News