शिनिंग: उत्तर-पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत का एक विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को तिब्बती चिकित्सा में स्नातकोत्तर की उपाधि देने पर विचार कर रहा है।
पहले पांच विदेशी छात्रों को पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में मिलेगा दाखिला
तिब्बत मेडिकल कॉलेज ऑफ किंघई युनिवर्सिटी ने मंगलवार को कहा कि उसने इस शरद ऋतु में पांच विदेशी स्नातकोत्तर छात्रों को नामांकन देने की योजना बनाई है। स्नातकोत्तर कार्यक्रम तीन वर्षो का होगा, जिन्हें अंग्रेजी व तिब्बती दोनों ही भाषाओं में पढ़ाया जाएगा।
अमेरिका समेत चार देशों के छात्र यहां शार्ट-टर्म कोर्स कर चुके हैं
सन् 1987 में स्थापित यह कॉलेज तिब्बती चिकित्सा शिक्षा के लिए दो उच्च शिक्षण संस्थानों में से एक है, जबकि दूसरा तिब्बत में है। कॉलेज के अध्यक्ष एत्सोचैम ने कहा कि स्कूल का साल 2007 से ही अमेरिका, रूस, दक्षिण कोरिया तथा जापान के विश्वविद्यालयों के साथ छात्रों के आदान-प्रदान का करार है। अब तक 100 विदेशी छात्र तिब्बती चिकित्सा में अल्पकालीन प्रशिक्षण ले चुके हैं।
तिब्बती चिकित्सा में उच्च शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स को होगा फायदा
यदि तिब्बत मेडिकल कॉलेज ऑफ किंघई युनिवर्सिटी में पोस्टग्रेजुएट स्तर पर विदेशी छात्रों को दाखिला दिया गया, तो यह एक नई बात होगी। इससे चीन में तिब्बती चिकित्सा में विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा पाने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं को फायदा होगा।
Latest World News