A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मंगलवार के भूकंप में मृतकों की संख्या 117 हुई: नेपाल

मंगलवार के भूकंप में मृतकों की संख्या 117 हुई: नेपाल

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को आए तीव्र भूकंप से मरने वालों की संख्या 117 तक पहुंच चुकी है। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर पैमाने

मंगलवार के भूकंप में...- India TV Hindi
मंगलवार के भूकंप में मृतकों की संख्या 117 हुई: नेपाल

काठमांडू: नेपाल में मंगलवार को आए तीव्र भूकंप से मरने वालों की संख्या 117 तक पहुंच चुकी है। नेपाल पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर 7.3 तीव्रता के भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 130 किलोमीटर पूर्व दोलाखा जिले में था, जिसमें भारी संख्या में जान-माल की क्षति हुई।

नेपाल में मंगलवार को आए भूकंप से वे घर तथा सरकारी इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं, जो 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के दौरान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुई थीं।

यहां 25 अप्रैल को 7.9 की तीव्रता से आए विनाशकारी भूकंप में 8,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 17,000 लोग घायल हुए।

नेपाल सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल विभिन्न देशों के बचाव दलों के साथ मिलकर भूकंप से बुरी तरह से प्रभावित कावरे, सिंधुपाल चौक, रसुवा ओर नुवाकोट जैसे जिलों में बचाव अभियान चला रहे हैं। शामिल है।

Latest World News