1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान में मारा गया पाकिस्तानी तालिबान का शीर्ष कमांडर

अफगानिस्तान में मारा गया पाकिस्तानी तालिबान का शीर्ष कमांडर

पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में पाकिस्तान तालिबान का एक शीर्ष कमांडर और कम से कम दस और आतंकवादी मारे गए। आतंकी संगठन के एक ताकतवर धड़े के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान में मारा...- India TV Hindi
अफगानिस्तान में मारा गया पाकिस्तानी तालिबान का शीर्ष कमांडर

पेशावर: पूर्वी अफगानिस्तान में एक अभियान में पाकिस्तान तालिबान का एक शीर्ष कमांडर और कम से कम दस और आतंकवादी मारे गए। आतंकी संगठन के एक ताकतवर धड़े के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से मई 2014 में अलग हुए सजना गु्रप के प्रवक्ता ने कहा कि टीटीपी का पूर्व प्रवक्ता आजम खान तारिक कथित रूप से पक्तिका प्रांत में कल अफगान एवं नाटो बलों के हवाई हमले में मारा गया।

प्रवक्ता के अनुसार तारिक का बेटा और 9 दूसरे आतंकवादी भी अभियान में मारे गए। तारिक उर्फ रईस खान के सिर पर दो करोड़ रपए का इनाम था।

Latest World News