1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Video: जब बाघ के बाड़े में कूदा युवक, तीन बाघों ने कर दिया ऐसा हाल....

Video: जब बाघ के बाड़े में कूदा युवक, तीन बाघों ने कर दिया ऐसा हाल....

बीजिंग: चीन से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां तीन बाघों ने एक शख्स की उसके पत्नी और बच्चे के सामने ही जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाघ के मरने

China Zoo- India TV Hindi
China Zoo

बीजिंग: चीन से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां तीन बाघों ने एक शख्स की उसके पत्नी और बच्चे के सामने ही जान ले ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाघ के मरने के बाद टूरिस्ट उसे देखने के लिए बाड़े में कूद गया था और जानवर के पास चल गया। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीन बाघ उस शख्स के पास आते हैं और उस पर हमला कर देते हैं।

यह मामला चीन के निंगबो जू का बताया जा रहा है। इस पूरी घटना के दौरान उस शख्स के परिवारवालों समेत अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई। रिपोर्टे्स के अनुसार, उस शख्स की बाघ द्वारा दिए गए जख्मों के कारण मौत हो गई।

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बाघ ने उस शख्स को गले से दबोच रखा है। उसके आस-पास दो और बाघ मौजूद हैं। दूसरा बाघ भी उस शख्स को काटने के लिए उसके शरीर के नीचे के हिस्सों को जबड़े में दबाने की कोशिश करता है, लेकिन वह शख्स बचने के लिए लात मारता है। इस कारण वह जबड़े के बीच दबाने में नाकाम रह जाता है।

बाघों ने उसकी गर्दन और सिर बुरी तरह से काटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उनमें से बाघ खून से लथपथ शरीर को खींचकर ले जाता हुआ भी नजर आ रहा है। बाड़े में फंसे शख्स को बचाने के लिए चिड़ियाघर के कर्मचारी जानवरों को डराने के लिए पटाखों और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद बाघ वहां से चले जाते हैं।

Latest World News