1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ट्रंप ने की किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जाहिर, चीन ने सराहा

ट्रंप ने की किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जाहिर, चीन ने सराहा

चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से सही परिस्थितियों में मिलने की इच्छा जाहिर की है।

गेंग शुआंग- India TV Hindi
गेंग शुआंग

बीजिंग: चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से सही परिस्थितियों में मिलने की इच्छा जाहिर की है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, डोनाल्ड ने सोमवार को एक साक्षात्कार में किम जोंग उन से सही परिस्थितियों में मिलने की इच्छा जताई थी।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, "हम उनके हालिया संकेतों और टिप्पणियों पर नजर रखे हुए हैं। हमें विश्वास है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया को एक-दूसरे में विश्वास जताना चाहिए।" अधिकारी ने कहा कि इससे शांति वार्ता बहाल करने में मदद मिलेगी।

ट्रंप का यह बयान अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच आया है। उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को विस्तार दिया है। वहीं, अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में विमान वाहक पोत सहित नई बैलिस्टिक मिसाइल रोधी प्रणाली तैनात की है, जिस पर उत्तर कोरिया ने विरोध जताया है।

Latest World News