1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सुनामी की हल्की लहरें आने के बाद जापान ने जारी की चेतावनी

सुनामी की हल्की लहरें आने के बाद जापान ने जारी की चेतावनी

तोक्यो: चिली में आए भीषण भूकंप के 24 घंटे बाद जापान के तट पर आज सुनामी की लगभग दर्जनभर छोटी लहरें टकराने के बाद जापान के स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने

सुनामी की हल्की लहरें...- India TV Hindi
सुनामी की हल्की लहरें आने के बाद जापान में चेतावनी

तोक्यो: चिली में आए भीषण भूकंप के 24 घंटे बाद जापान के तट पर आज सुनामी की लगभग दर्जनभर छोटी लहरें टकराने के बाद जापान के स्थानीय अधिकारियों ने लोगों को तट से दूर रहने को कहा है। जापान मेटेरोलॉजिकल एजेंसी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 38 मिनट पर पूर्वोत्तर में स्थित तटीय शहर कुजी में सुनामी लहर की उंचाई 80 सेंटीमीटर दर्ज की गई। इससे छोटी लहरें कई अन्य क्षेत्रों में भी देखी गईं। स्थानीय टीवी पर दिखाया गया कि चिली में आए 8.3 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद जापानी तटीय इलाकों में कोई प्रत्यक्ष नुकसान नहीं पहुंचा है। इस भूकंप के कारण चिली में कम से कम 11 लोग मारे गए हैं और इसके तट पर भारी तबाही हुई है।

लेकिन मौसम एजेंसी के अधिकारी योहेई हासेगावा ने जल्दबाजी में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों को पानी में काम करने से या समुद्र में खेलने से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा, सुनामी के इस स्तर पर हमें यह चिंता करने की जरूरत नहीं है कि इलाका जलमग्न हो जाएगा लेकिन पानी के नीचे की तरंगें बहुत तीव्र हो सकती हैं और आप बह सकते हैं। अधिकारियों ने एक मीटर तक उंचाई वाली लहरों की चेतावनी दी है। हालांकि अभी तक ऐसी किसी लहर की खबर नहीं आई है और कैबिनेट के प्रमुख सचिव योशिहिदे सुगान ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार को किसी नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

Latest World News