अंकारा: तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने महिला अधिकारियों को हिजाब पहनने की अनुमति दे दी है। इससे पहले महिला सैन्य अफसरों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध था। मंत्रालय ने बुधवार को थल, वायु और जल सेना को आदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि महिला सैन्य कर्मी अगर अपनी इच्छा से हिजाब पहनना चाहती हैं, तो पहन सकती हैं।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस आदेश को तुर्की की सेना में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है क्योंकि तुर्की में हिजाब को हमेशा से इस्लाम का एक राजनीतिक प्रतीक माना जाता रहा है। मुस्लिम बहुल तुर्की के साल 1923 में गणराज्य घोषित होने के बाद से ही महिलाओं द्वारा हिजाब को पहनना सामाजिक बहस का विषय रहा है।
जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के साल 2002 में सत्तारूढ़ होने के बाद से हिजाब पहनने पर लगे प्रतिबंध में ढिलाई देनी शुरू की गई है। तुर्की सरकार ने अगस्त 2016 में सेना में और तटरक्षक कर्मी के रूप में तैनात महिलाओं को सिर ढंकने की अनुमति देने संबंधी एक आदेश जारी किया था।
Latest World News