1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में दो सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म

बांग्लादेश में दो सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म

ढाका: यह केवल एक चमत्कार ही हो सकता है कि कोई बच्ची दो सिर के साथ पैदा हो और जिंदा भी बच जाए। बांग्लादेश में एक ऐसा ही केस सामने आया है। यहां पर पैदा

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

ढाका: यह केवल एक चमत्कार ही हो सकता है कि कोई बच्ची दो सिर के साथ पैदा हो और जिंदा भी बच जाए। बांग्लादेश में एक ऐसा ही केस सामने आया है। यहां पर पैदा हुई बच्ची के दो सिर हैं जिसे ऑपरेशन के जरिए निकाला गया था। असल में यह दोनों बहनें हैं जिनके सिर दो हैं लेकिन शरीर एक ही है। यह बच्ची ब्राह्मणबारिया जिले की रहने वाली है इसका ढाका स्थित अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बच्ची के पिता का कहना है कि जब उन्होंने अपनी बच्ची के दो सिर देखे तो वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि उनकी बच्ची दो मुंह से खाती है दो नाक से सांस लेती है। लेकिन उन्हें फिर खुशी है कि उनकी बच्ची सुरक्षित है।

जहां बच्ची का जन्म हुआ वहां के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के शरीर के सारे अंग सही है लेकिन सिर दो है। उनका कहना है कि यह डायसीफैलिक पैरापैगस में होता है जिसमें दो सिर होते है और बाकी अंग सामान्य होते हैं। यह कभी-भी होता है ज्यादातर ऐसे केस 50,000 में से केवल एक में ही होते है। ऐसे केस में बच्चे ज्यादातर मर जाते हैं। लेकिन जब यह बच्ची पैदा हुई तो इसे देखने के लिए अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। बच्ची के पिता का कहना है कि उन्हें बच्ची के इलाज के लिए चिंता हो रही थी क्योंकि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वह अपनी बच्ची का अच्छे से इलाज करवा सकें। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची के सिर को अलग करना नामुमकिन लग रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल भारत में भी दो सिर वाली बच्ची का जन्म हुआ था लेकिन इलाज के पैसे न होने के कारण 20 दिन में ही बच्ची की मोत हो गई थी।

Latest World News