1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तरबूज चुराने पर दो बच्चों को पाकिस्तान में किया गया निर्वस्त्र

तरबूज चुराने पर दो बच्चों को पाकिस्तान में किया गया निर्वस्त्र

यहां पर तरबूज चोरी करते हुए पकड़े जाने पर दो बच्चों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया।

pakistan police- India TV Hindi
pakistan police

लाहौर: पाकिस्तान में दो बच्चों के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होगा। यहां पर तरबूज चोरी करते हुए पकड़े जाने पर  दो बच्चों को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया। जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी मुस्तनसर फिरोज ने बताया कि बशारत और इरफान ने 9 और 13 साल के दो बच्चों को अपनी दुकान से कथित रूप से तरबूज चुराते हुए पकड़ा था।

फिरोज ने बताया, 'दोनों' लोगों ने न सिर्फ बच्चों को यातनाएं दी, बल्कि उन्हें नंगा कर सड़क पर भी घुमाया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बच्चों का वीडियो बना लिया और गंदी भाषा का इस्तेमाल किया।

उनमें से एक बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बशारत, इरफान और उनके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार किया। फिरोज ने बताया कि उन्हें हिरासत में लेने के लिए सोमवार को एक अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सेल फोन बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल संदिग्धों ने बच्चों का वीडियो बनाने के लिए किया था।

Latest World News