1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सऊदी अरब: दम्माम में 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

सऊदी अरब: दम्माम में 2 पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पूर्वी प्रांत के दम्माम में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार की रात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Dammam via Google Maps- India TV Hindi
Dammam via Google Maps

रियाद: सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा कि पूर्वी प्रांत के दम्माम में अज्ञात बंदूकधारियों ने शनिवार की रात दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी शनिवार रात को उस समय हुई जब पुलिसकर्मी दम्माम में गश्त कर रहे थे। हमले में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मामले की जांच जारी है।

बीते अगस्त में यमन के एक नागरिक को सऊदी अरब के बिसा में गिरफ्तार किया गया था। उस पर पुलिसकर्मी की हत्या का शक था। इस संदिग्ध ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट का सदस्य होने की बात स्वीकार की थी।

Latest World News