काबुल: अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अभियानों के दौरान एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गयी। यह जानकारी अमेरिकी सेना ने ट्वीटर पर एक बयान पोस्ट कर दी है।
ये भी पढ़े
जिहादी समूह के एक प्रांतीय संबद्धता का हवाला देते हुये अमेरिकी नौसेना के कैप्टन बिल सलविन ने कल बताया, अफगानिस्तान में आईएसआईएस-खोरासां के खिलाफ अभियानों के दौरान कार्रवाई में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गयी।
नाटो के रिजोल्यूट सपोर्ट मिशन के अधिकारिक ट्वीटर एकाउंट के जरिए सलविन ने कहा है, नंगरहार प्रांत :पूर्वी: में एक अभियान के दौरान शनिवार को देर रात सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अधिक जानकारी उपयुक्त समय आने पर जारी की जाएगी।
सीरिया और इराक में कू्रर कृत्यों के लिए आईएस कुख्यात है और हाल के वर्षों में वह अफगानिस्तान में अपनी पैठ बना रहा है। यह संगठन पाकिस्तान और अफगान तालिबान के साथ साथ उज्बेक इस्लामवादियों के असंतुष्टों पर आधारित है।
Latest World News