अमान: संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) फिलिपो ग्रैंडी ने सोमवार को कहा कि जॉर्डन में शरण लिए हुए कुल 50,000 सीरियाई शरणार्थी इस देश को छोड़कर किसी अन्य देश में चले जाएंगे।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अम्मान में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जॉर्डन के 24,000 से ज्यादा सीरियाई शरणार्थी पहले ही अमेरिका और कुछ यूरोपीय देशों में जाकर बस चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जॉर्डन दुनिया के सबसे बड़े उन 6 देशों में शामिल है, जिसने दूसरे देशों के लोगों को अपने यहां शरण दी।
सरकारी आकड़ों के अनुसार, जॉर्डन में कुल 14 लाख सीरियाई शरणार्थी हैं। उन्होंने कहा कि अनेक सीरियाई शरणार्थी अभी भी दूसरे देशों में जा रहे हैं। ग्रैंडी ने यह भी बताया कि अभतक लगभग 50 लाख सीरियाइयों का शरणार्थी के रूप में UNHCR में रजिस्ट्रेशन हो चुका है और वे विभिन्न देशों में रह रहे हैं।
Latest World News