1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पत्नी से विदा लेते नवाज शरीफ का VIDEO वायरल, ''आंखें खोलो, कुलसुम...''

पत्नी से विदा लेते नवाज शरीफ का VIDEO वायरल, ''आंखें खोलो, कुलसुम...''

वीडियो में भावुक दिख रहे शरीफ लंदन के एक अस्पताल में बेहोश कुलसुम से बोलते दिख रहे हैं। 11 साल की सजा काटने के लिए पाकिस्तान लौटने से पहले 12 जुलाई को उनकी यह मुलाकात हुई थी।

<p>Image: ANI/Twitter</p>- India TV Hindi
Image: ANI/Twitter

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अपनी पत्नी बेगम कुलसुम से आखिरी बार विदा होने के समय का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुलसुम का मंगलवार को लंदन में निधन हो गया। इसके बाद यह वीडियो सामने आया है। यह वीडियो पहले सामने नहीं आया था।

वीडियो में भावुक दिख रहे शरीफ लंदन के एक अस्पताल में बेहोश कुलसुम से बोलते दिख रहे हैं। 11 साल की सजा काटने के लिए पाकिस्तान लौटने से पहले 12 जुलाई को उनकी यह मुलाकात हुई थी। वीडियो में शरीफ उनसे कह रहे हैं, ‘‘आंखें खोलो, कुलसुम।’’

शरीफ, उनकी पुत्री मरियम और दामाद मुहम्मद सफदर भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

देखिए वीडियो-

Latest World News