1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. उरी हमला: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, परमाणु हमले की दी धमकी

उरी हमला: पाकिस्तान की गीदड़ भभकी, परमाणु हमले की दी धमकी

पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतों से बाज आने की बजाए भारत को गीदड़ भभकी दी है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को परमाणु हमले का विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने

Mohammad Asif- India TV Hindi
Mohammad Asif

पाकिस्तान अपनी आतंकी हरकतों से बाज आने की बजाए भारत को गीदड़ भभकी दी है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत को परमाणु हमले का विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा कि अगर हमारी सलामती को खतरा हुआ और किसी ने हमारी जमीन पर कदम रखा तो हम इन हथियारों का इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भारत पाक के अस्तित्व पर हमला करता है तो भारत को उसका अंजाम झेलना होगा, पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला भी कर सकता है। 

ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने ये भी कहा कि भारत-पाक संबंधों में कश्मीर के बिना बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

ग़ौरतलब है कि रविवार की सुबह उत्तरी कश्मीर के उड़ी में एक आर्मी बेस कैंप पर सीमा पर से आए आतंकियों के हमले में 20 जवान सहीद हुए हैं और 25 घयल हुए हैं। 

Latest World News