1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विंटर ओलंपिक के मद्देनजर अमेरिका ने उत्तर कोरिया के आस-पास लगाए खुफिया बमवर्षक

विंटर ओलंपिक के मद्देनजर अमेरिका ने उत्तर कोरिया के आस-पास लगाए खुफिया बमवर्षक

अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में अगले माह होने वाले विंटर ओलंपिक के मद्देनजर उत्तर कोरिया (प्योंगयांग) के आस-पास खुफिया बमवर्षक तैनात करने शुरू कर दिए हैं जिसमें एक अतिरिक्त विमान वाहक और एक नया लड़ाकू जहाज शामिल है।

US moves ships, bombers toward Korea ahead of Olympics- India TV Hindi
US moves ships, bombers toward Korea ahead of Olympics

तोक्यो: अमेरिका ने कोरियाई प्रायद्वीप में अगले माह होने वाले विंटर ओलंपिक के मद्देनजर उत्तर कोरिया (प्योंगयांग) के आस-पास खुफिया बमवर्षक तैनात करने शुरू कर दिए हैं जिसमें एक अतिरिक्त विमान वाहक और एक नया लड़ाकू जहाज शामिल है।

अमेरिकी सेना के अधिकारियों के अनुसार ये कदम दैनिक प्रशिक्षण और पूर्व निर्धारित तैयारियों का हिस्सा हैं। वाशिंगटन के दक्षिण के साथ वार्षिक सैन्य युद्धाभ्यास को पियोंगचांग ओलंपिक तक रोकने को राजी होने के बाद भी ये कदम उठाने पर उत्तर कोरिया ने कहा कि ये अमेरिका का उसकी सोल के साथ शुरू हुई वार्ता को बाधित करने का प्रयास है।

असैनिकीकरण क्षेत्र में दोनों कोरियाई देशों के प्रतिनिधित्वों ने आज दूसरे दौर की बातचीत की। वार्ता का उद्देश्य उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि मंडल का खेलों में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करना है।

Latest World News