A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका से बात नहीं करेगा ईरान

वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका से बात नहीं करेगा ईरान

 तेहरान:  ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को कहा कि ईरान परमाणु करार के बाद अमेरिका से वैश्विक या क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर बात नहीं करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के

वैश्विक मुद्दों पर...- India TV Hindi
वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका से बात नहीं करेगा ईरान

 तेहरान:  ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को कहा कि ईरान परमाणु करार के बाद अमेरिका से वैश्विक या क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर बात नहीं करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक खामनेई ने कहा, "हम खास कारणों से केवल परमाणु मुद्दे पर अमेरिका से बात करने के लिए सहमत हुए हैं। हमने ईरान के अधिकारियों को अन्य मुद्दों पर अमेरिका से बात करने की इजाजत नहीं दी है। हम अन्य मुद्दों पर उनसे बात नहीं करेंगे।"

खामनेई का यह बयान राष्ट्रपति हसन रोहानी के मंगलवार के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान, सीरिया में शांति के लिए अमेरिका समेत किसी भी देश या ताकत से बात करने के लिए तैयार है। खामनेई ने कहा अमेरिका से वार्ता उनके असर और उनकी शर्तो को ईरान पर थोपने का जरिया मात्र है।

Latest World News