इस्लामाबाद: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव साफ तौर पर देखा जा रहा है इसी बीच पाकिस्तान के वायु सेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल असगर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह इंटरव्यू देते हुए दिखाई दिेए। असगर खान ने पाकिस्तान के नेताओं को भ्रष्ट बताते हुए कहा था कि पाक की भारत नीति हमेशा से गलत रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाक को भारत से कभी कोई खतरा नहीं रहा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के डिफेंस के लोग अपने फायदे के लिए भारत के खिलाफ युद्ध को भड़काते रहते हैं।
आपको बता दें कि असगर खान 1957 से 1965 तक पाकिस्तान के वायुसेना के प्रमुख रहे। वह 1965 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध से पहले रिटायर हो गए थे। अपने इस इंटरव्यू में उन्होंने आजादी के बाद से पाक की ओर से भारत के खिलाफ अपनाई गई सभी विरोधी नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक भारत पाक के बीच युद्ध का कारण पाकिस्तान था। उन्होंने कहा कि जब वह वायु सेना के प्रमुख थे तो उन्हें इस बातकी खबर भी नहीं थी कि पाक भारत के खिलाफ युद्द की तैयारियां कर रहा है।
1972 की जंग के बारे में बताते हुए असगर खान ने बताया कि वह जंग भी पाकिस्तान ने ही शुरू की थी। पाकिस्तान ने बांग्लादेश में लोगों को मारना शुरू किया था जिसके बाद बांग्लादेश के लोगों ने भारत से मदद मांगी। जिसके बाद भारत को बांग्लादेश की मदद करने के लिए पाक के साथ युद्ध करना पड़ा। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वह लोगों को सच बता ने की कोशिश करते हैं लेकिन लोग उनकी बातों को सुनते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने नवाज शरीफ को कहा था कि पाकिस्तान को परमाणु बम की कोई जरूरत नहीं है लेकिन उन्होंने फिर भी परिक्षण किया।
उन्होंने पाक और अमेरिका की नीतियों पर कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को इस्तेमाल कर रहा है। अमेरिका चाहता है कि पाक उसकी नीतियों पर चलता रहे। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि पाक को अपने पैसा शिक्षा और बुनियादी चीजों पर खर्च करना चाहिेए।
Latest World News