1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वियतनाम: हनोई एयरपोर्ट पर गैंडे के 100 किलोग्राम सींग बरामद

वियतनाम: हनोई एयरपोर्ट पर गैंडे के 100 किलोग्राम सींग बरामद

कस्टम अधिकारियों ने वियतनाम की राजधानी हनोई में स्थित नोई बई हवाईअड्डे पर 100 किलोग्राम से भी अधिक मात्रा में किसी पशु के सींग बरामद किए हैं, जो प्राथमिक जांच में गैंडे के लग रहे हैं। इन्हें अफ्रीका से आयातित किया गया था।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

हनोई: कस्टम अधिकारियों ने वियतनाम की राजधानी हनोई में स्थित नोई बई हवाईअड्डे पर 100 किलोग्राम से भी अधिक मात्रा में किसी पशु के सींग बरामद किए हैं, जो प्राथमिक जांच में गैंडे के लग रहे हैं। इन्हें अफ्रीका से आयातित किया गया था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय ऑनलाइन समाचार पत्र तुओई त्रे की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध रूप से लाए गए ये सींग केन्या के नैरोबी से हनोई जाने वाले एक विमान में दो सूटकेसों में बरामद हुए हैं। सूटकेसों पर किसी का नाम या वजन अंकित नहीं था। अधिकारियों के मुताबिक, वियतनाम कस्टम्स के जनरल डिपार्टमेंट के तहत तस्करी-रोधी विभिाग ने सामान की जांच की और पाया कि दोनों में से एक सूटकेस का वजन 57.1 किलोग्राम और दूसरे का 60.84 किलोग्राम था। दोनों में किसी पशु के सींग थे, जो गैंडे के लग रहे हैं।

संबंधित स्थानीय प्रशासन मामले की आगे की जांच कर रहा है और सींगों को जांच के लिए वियतनाम अकेडमी ऑफ साइंस ऐंड टैक्नॉलजी के प्रबंधन के अधीन पारिस्थितिकी और जैविक संसाधन संस्थान में भेज दिया गया है।

Latest World News