1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अजब-गजब: चीन की इस कंपनी ने नौकरी के लिए रखी हैरान कर देने वाली शर्त

अजब-गजब: चीन की इस कंपनी ने नौकरी के लिए रखी हैरान कर देने वाली शर्त

क्या हो अगर किसी ऑफिस में यह नियम आ जाए की महिला कर्मचारी हर रोज अपने बॉस को किस करेगी? आपको भले ही यह मजाक लगे, या हो सकता है यह सुन आपको गुस्सा भी आ जाए

China Boss Kiss- India TV Hindi
China Boss Kiss

बीजिंग: क्या हो अगर किसी ऑफिस में यह नियम आ जाए की महिला कर्मचारी हर रोज अपने बॉस को किस करेगी? आपको भले ही यह मजाक लगे, या हो सकता है यह सुन आपको गुस्सा भी आ जाए लेकिन चीन में एक कंपनी ऐसी है जहां महिला कर्मचारियों को हर रोज अपने बॉस को किस करना पड़ता है।

पिपुल्स डेली चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक रोजाना सुबह 9 से 9:30 बजे इस कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी एक कतार में खड़ी हो जाती हैं। इसी बीच उनका बॉस भी वहां पहुंच जाता है और काम शुरु करने से पहले ये सभी महिलाएं एक एक कर अपने बॉस को किस करती हैं।

जो महिला कर्मचारी इस आदेश को नहीं मानती उन्हें ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इस कंपनी के बॉस ने खुद ये नियम बनाया और कहा कि ऑफिस की सभी महिलाएं उसे रोजाना किस करें। जब दो महिला कर्मचारियों ने इसके लिए मना किया तो बॉस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें नौकरी से बाहर निकाल दिया। इ

स नियम के पीछे बॉस की दलील है कि ऐसा करने ने महिला कर्मचारियों के साथ अच्छा संबंध स्थापित होता है। इस खबर के आने के बाद चीन में इसका विरोध शुरु हो गया।

Latest World News