1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस, जापान क्षेत्रीय विवाद जल्द नहीं सुलझेगा: पुतिन

रूस, जापान क्षेत्रीय विवाद जल्द नहीं सुलझेगा: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस और जापान के बीच द्वीप विवाद जल्द सुलझाया नहीं जा सकता।

vladimir putin says russia japan land dispute will not be...- India TV Hindi
vladimir putin says russia japan land dispute will not be resolved soon

टोक्यो: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि रूस और जापान के बीच द्वीप विवाद जल्द सुलझाया नहीं जा सकता। पुतिन जापान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

आबे ने कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने की समस्या की वजह से जापान और रूस के बीच शांति संधि नहीं हुई है।

द्वितीय विश्वयुद्ध के 70 साल बाद रूस और जापान ने अभी तक शांति संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और इसका मुख्य कारण प्रशांत महासागर में चार छोटे द्वीपों से जुड़ा विवाद रहा है। इन्हें जापान में नॉर्थन टेरीटेरिज और रूस में साउदर्न कुरिल्स कहा जाता है।

जापान और रूस के बीच शुक्रवार को इन चार प्रशांत द्वीपों पर संयुक्त आर्थिक गतिविधियों पर चर्चा पर सहमति बनी।

Latest World News