A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जब पाकिस्तान एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से सामान की जगह निकलने लगे लोग.....

जब पाकिस्तान एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से सामान की जगह निकलने लगे लोग.....

पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एयरपोर्ट पर लगेज चैंकिग के लिए लगी एक्सरे मशीन में से सामान की जगह अचानक लोग निकलने लगे। ऐसे हालात में सिक्योरिटी में तैनात पुलिस वाले भी परेशान हो गए।

जब पाकिस्तान एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से सामान की जगह निकलने लगे लोग.....- India TV Hindi
जब पाकिस्तान एयरपोर्ट पर एक्सरे मशीन से सामान की जगह निकलने लगे लोग.....

नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक चौंकाने वाली खबर आई है। एयरपोर्ट पर लगेज चैंकिग के लिए लगी एक्सरे मशीन में से सामान की जगह अचानक लोग निकलने लगे। ऐसे हालात में सिक्योरिटी में तैनात पुलिस वाले भी परेशान हो गए। ये मामला पेशावर एयरपोर्ट की है। 

दरअसल बड़ी संख्या में लोग हज से वापस लौटे थे। मक्का-मदीना से ये लोग पवित्र पानी लाए थे जिसे आबे जमजम कहा जाता है। फ्लाइट लैंड होने के बाद लोग आबे जमजम का केन लेने के लिए लगेज बेल्ट के पास खड़े थे लेकिन हाजियों को डर था कि उनका पानी कोई दूसरा ना ले जाए।

इसी डर की वजह से ये लोग पानी के केन के साथ खुद भी कन्वेयर बेल्ट में बैठ गए। एयरपोर्ट के अधिकारी इन हाजियों को रोकते रहे लेकिन ये नहीं माने और एक्स-रे मशीन में एक तरफ से घुसे तो दूसरी तरफ से निकल गए। देखें वीडियो....

Latest World News