A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्रूर तानाशाह के भोजन की जांच माइक्रोस्कोप से क्यों'

क्रूर तानाशाह के भोजन की जांच माइक्रोस्कोप से क्यों'

नई दिल्ली: उत्तरी कोरिया का बेरहम तानाशाह किम जोंग-उन चुटकी बजाते ही बेकसूर लोगों की जिंदगी ले लेता है, लेकिन अपनी जिंदगी से उसे इतना प्यार है कि अपने भोजन की जांच वह माइक्रोस्कोप से

क्रूर तानाशाह के भोजन...- India TV Hindi
क्रूर तानाशाह के भोजन की जांच माइक्रोस्कोप से क्यों?

नई दिल्ली: उत्तरी कोरिया का बेरहम तानाशाह किम जोंग-उन चुटकी बजाते ही बेकसूर लोगों की जिंदगी ले लेता है, लेकिन अपनी जिंदगी से उसे इतना प्यार है कि अपने भोजन की जांच वह माइक्रोस्कोप से करवाता है।

बताया जाता है कि इस खतरनाक तानाशाह को हमेशा यह डर सताता रहता है कि कोई उसके भोजन में ज़हर मिला देगा। इसलिए उसने अपने स्टाफ को यह आदेश दिया हुआ है कि उसे परोसे जाने वाले भोजन का एक-एक टुकड़ा अच्छी तरह से चेक किया हुआ होना चाहिए।

उत्तर कोरिया के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया हुआ है कि तानाशाह के फार्म में उगाई जाने वाली सब्ज़ियों की बारीकी से जांच की जाए।

Latest World News