सियोल: दक्षिण कोरिया में एक महिला ने अपने पति से अलग होने के लिए न केवल उसे 29 घंटे कमरे में बंद रखा बल्कि उस पर रेप का आरोप भी लगाया। हालांकि पूरे मामले की जांच के बाद कोर्ट ने महिला को ही दोषी पाया है।
29 घंटे तक पति को रखा कमरे में बंद
महिला के पति ने जब उसकी सेक्सुअल इच्छा का सम्मान ना रखते हुए शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो महिला ने अपने पति को 29 घंटे तक कमरे में बंद रखा। इसके अलाव महिला ने इस दौरान पति को जबरदस्ती सेक्सुअल संबंध बनाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में बयान दिया कि चूंकि उसका पति ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है इसलिए वह उससे तलाक लेना चाहती है।
क्या था मामला
दरअसल दक्षिण कोरिया मे यह महिला शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से तलाक लेना चाहती थी। महिला के पति ने जब उसकी सेक्सुअल इच्छा का सम्मान नहीं किया तो उसने गुस्से में आकर अपने पति को 29 घंटे तक बंद कर दिया। महिला के पति ने सियोल सेंट्रल प्रॉसिक्यूटर्स ऑफिस को बताया कि उसकी वाइफ ने उसे न केवल उसे कमरे में बंद रखा बल्कि उसके साथ जबरदस्ती कई बार सेक्सुअल संबंध बनाए,ताकि वह उस पर रेप का आरोप लगा सके। इस पूरे मामले में सियोल सेंट्रल प्रॉसिक्यूटर्स ऑफिस ने महिला को आरोपी करार देते हुए कहा है कि उसने पति को घर में जबरन बंद करके रेप किया ताकि तलाक के लिए उसे ठोस सबूत मिल सके।
Latest World News