ढाका: बांग्लादेश की राजधानी में पुलिस की स्पेशिफिक ऐंटि टेरर यूनिट ने शनिवार को जब एक तीन मंजिला इमारत पर छाप मारा तब एक महिला और एक किशोर ने खुद को उड़ा लिया। इस इमारत में भारी हथियारों से लैस उस इस्लामी समूह से जुड़े उग्रवादी छिपे थे, जिस पर कैफे पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने राजधानी के अशकोना इलाके की इमारत पर छापा मारा था।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गृह मंत्री असदुज्ज़मां खान कमाल ने मीडिया को बताया कि एक महिला और एक किशोर ने खुद को उड़ा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले दो महिला और दो बच्चे इमारत से बाहर आए थे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। जब महिला ने खुद को उड़ाया तब एक नाबालिग लड़की को छर्रे लग गए और वह जख्मी हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा भी इलाके में कई विस्फोटों और गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी हैं। पुलिस ने विस्फोट के बाद इमारत पर आंसू गैस के कई गोले दागे। ढाका के पुलिस आयुक्त असदुज्ज़मां मियां ने बताया कि हम उनसे लगातार आत्मसमर्पण के लिये कह रहे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
पुलिस ने कहा कि 3 उग्रवादियों के बारे में समझा जाता है कि वे निओ-जमातुन मुजाहिदीन बांग्लादेश (निओ-जेएमबी) के सदस्य हैं जो एक जुलाई को ढाका कैफे पर हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार था। इस हमले में 17 विदेशियों सहित 22 लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर मौजूद एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आत्मसर्पण करने वाली 2 में से एक महिला मृत मारे गए सेना के गद्दार पूर्व मेजर की पत्नी है जिसको पुलिस ने इस साल 2 सितंबर को ढाका के मीरपुर इलाके में लगभग इसी तरह की मुठभेड़ में मार गिराया था। दूसरी महिला निओ जेएमबी नेता की पत्नी है।
Latest World News