1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापानी सैनिकों का इकरारनामा, चीनी जनता पर ढाए थे बहुत ज़ुल्म-ओ-सितम

जापानी सैनिकों का इकरारनामा, चीनी जनता पर ढाए थे बहुत ज़ुल्म-ओ-सितम

दूसरे विश्व युद्ध के समय जापानी सैनिकों ने चीन के नागरिकों को बहुत सताया था। जापानी सैनिकों ने भी इसे स्वीकार किया है और इससे संबंधित कई किताबें लिखी हैं।

japanese army

दूसरे विश्व युद्ध को अमेरिका द्वारा जापान पर किए गए परमाणु हमले के लिए जाना जाता है। लेकिन उस विश्वयुद्ध में एक ऐसी घटना भी घटी थी, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। इस घटना को रेप ऑफ नेनकिंग के नाम से भी जाना जाता है। दरअसल हुआ यूं था कि जापानी सेना ने चीन की तत्कालीन राजधानी पर हमला कर उसे अपने अधिकार में ले लिया था।

उसके बाद जापानी सेना ने यहां लोगों पर जुल्म करने शुरू कर दिए। जापानी सेना ने सिर्फ 7 दिन में 3 लाख से ज्यादा लोगों की हत्या की और 50 हजार से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों का बलात्कार किया और उन्हें बेरहमी से मार दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं के साथ भी बालात्कार करके उन्हें मार दिया। कहा जाता है जापान की इस कार्यवाई को देखते हुए अमेरिका ने जापान पर परमाणु बम गिराए, ताकि युद्ध को बंद किया जा सके।

Latest World News