नई दिल्ली: रूस के मास्को में एक हैरान कर देने वाला वाक्या सामने आया है। राहगीर जैसे ही मेट्रो स्टेशन के बाहर आए तो वो नजारा देख दंग रह गए। नाबालिग बच्चे का कटा हुआ सिर दिखा रही बुरका पहने एक महिला चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है। इस घटना के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में ले जाया गया। जहां महिला ने अपने इस अपराध के लिए कहा कि यह 'अल्लाह का आदेश' था। 38 साल की गुलचेक्रा बोबोकुलोवा, तीन बेटों की मां है और कोर्ट रूम में जाने से पहले जब मीडिया ने उससे पूछा कि क्या वह अपना गुनाह कबूल कर रही हैं तो आरोपी ने 'हां' में जवाब दिया।
गौरतलब है कि यह घटना सोमवार की है, लोग काम पर जाने के लिए अपने घरों से निकले ही थे तभी एक महिला की आवाज ने सभी का ध्यान खींच लिया। यह महिला अपने हाथ में दो साल के बच्चे का कटा हुआ सिर लिए थी और चीख-चीख कर रह रही थी कि हां वो आतंकी है। मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचकर इस महिला ने एक बैग से बच्चे का कटा हुआ सिर निकाला और लोगों से कहने लगी कि वो आतंकी है और खुद को उड़ा लेगी। जांचकर्ता ने कोर्ट में कहा कि अभी तक इस अपराध में किसी और के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। रूसी अधिकारियों का कहना है कि बोबकुलोवा मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं।
Latest World News