1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 28 फुटबॉल मैदानों के बराबर है ये पार्क, बनाने में लगे 36 महीने

28 फुटबॉल मैदानों के बराबर है ये पार्क, बनाने में लगे 36 महीने

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकोतुम ने दुबई में बुधवार को विश्व के सबसे बड़े पार्क आईएमजी वर्ल्ड्स ऑफ एडवेंचर का उद्घाटन किया।

IMG Dubai Park- India TV Hindi
IMG Dubai Park

दुबई । दुनिया के सबसे बड़े इंडोर थीम पार्क आईएमजी वर्ल्ड्स ऑफ एडवेंचर का उदघाटन दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकोतुम ने किया।  कई तरह की सुविधाओं से भरा यह पार्क परिवार के साथ छुट्टियां बिताने का बेहतर मौका प्रदान करता है। 

15 लाख वर्ग मीटर में फैला यह पार्क प्रतिदिन 30,000 पर्यटकों का स्वागत की क्षमता से भरपूर है। उद्घाटन समारोह के दौरान शेख मोहम्मद ने दुबई के युवराज शेख हमदान और दुबई सरकार के गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर पार्क का दौरा किया।

पार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेनार्ड ओटो ने बताया, "कई अरब डॉलर की लागत से बने इस पार्क का आकार 28 फुटबॉल मैदानों के बराबर है।" इस पार्क को पूरा होने में करीब 36 महीनों का समय लगा।

​आगे स्लाइडस में देखिए क्या है इस पार्क की खासियत

Latest World News