1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विश्व के सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग शुरू

विश्व के सबसे बड़ा रेडियो टेलीस्कोप का उपयोग शुरू

विश्व के सबसे बड़े रेडियो दूरबीन ने दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में रविवार से काम करना शुरू कर दिया है।

worlds largest radio telescope starts operating- India TV Hindi
worlds largest radio telescope starts operating

गुइयांग (चीन): विश्व के सबसे बड़े रेडियो दूरबीन ने दक्षिण पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत के एक पहाड़ी क्षेत्र में रविवार से काम करना शुरू कर दिया है। पिंगटैंग काउंटी की कार्स्ट घाटी में रविवार दोपहर में अंतरिक्ष और अन्य ग्रहों पर जीवन का पता लगाने के लिए पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार टेलीस्कोप (फास्ट) मिशन के आधिकारिक उद्घाटन के सैकड़ों खगोल विज्ञान प्रेमी गवाह बनें।

लगभग 1.2 अरब युआन (18 लाख डॉलर) की लागत वाली परियोजना का काम 2011 में शुरू हुआ था। इससे 17 साल पहले चीनी खगोलविदों ने इस योजना को प्रस्तावित किया था।

दूरबीन की मुख्य संरचना 30 फुटबॉल पिचों से भी बड़े 4,450 पैनल परावर्तक की स्थापना जुलाई में पूरी हुई थी।

Latest World News