A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हौती लड़ाकों ने सऊदी गठबंधन का लड़ाकू विमान गिराया

हौती लड़ाकों ने सऊदी गठबंधन का लड़ाकू विमान गिराया

साना: सऊदी अरब की ओर से प्रस्तावित पांच दिवसीय मानवीय युद्ध-विराम का यमनी सेना और शिया हौती विद्रोहियों द्वारा स्वागत किए जाने के बाद हौती अंसरुल्ला के लड़ाकों ने उत्तरी साडा प्रांत में सऊदी अरब

हौती लड़ाकों ने सऊदी...- India TV Hindi
हौती लड़ाकों ने सऊदी गठबंधन का लड़ाकू विमान गिराया

साना: सऊदी अरब की ओर से प्रस्तावित पांच दिवसीय मानवीय युद्ध-विराम का यमनी सेना और शिया हौती विद्रोहियों द्वारा स्वागत किए जाने के बाद हौती अंसरुल्ला के लड़ाकों ने उत्तरी साडा प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के लड़ाकू विमान को कथित तौर पर मार गिराया। यमन के 'अल-मस्सिरा टेलीविजन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अंसरुल्ला लड़ाकों ने साडा की नोसुर घाटी में सोमवार को लड़ाकू विमान को मार गिराया।

मोरक्को की सेना ने सोमवार सुबह बताया कि यमन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल अफ्रीकी देश के सशस्त्र बल का एफ-16 लड़ाकू विमान लापता है। विमान रविवार शाम छह बजे से ही लापता था।

मोरक्को के लड़ाकू विमानों ने सऊदी अरब के समर्थन में यमन में कई हमले किए हैं। सऊदी अरब यमन में हौती अंसरुल्ला आंदोलन को कुचलने और निर्वासित राष्ट्रपति अब्द रब्बु मंसूर हादी को सत्ता में लाने के लिए 26 मार्च से यहां हवाई हमले कर रहा है।

सऊदी अरब के नेतृत्व में नौ देशों की गठबंधन सेना ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मंगलवार से पांच दिनों के लिए हवाई हमले रोक दिए जाएंगे, क्योंकि लगातार हवाई हमलों से यमन में मानवीय स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है।

Latest World News