1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. रूस में भूकंप के जोरदार झटके, 6.9 दर्ज की गई तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

रूस में भूकंप के जोरदार झटके, 6.9 दर्ज की गई तीव्रता; घरों से बाहर निकले लोग

रूस के ओजर्नोव्स्की इलाके में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 156 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, ज़मीन पर 138 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।

रूस में 6.9 तीव्रता का भूकंप।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रूस में 6.9 तीव्रता का भूकंप।

मॉस्को: इस वक्त की बड़ी खबर रूस से सामने आ रही है, जहां 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। इस दौरान घरों की खिड़कियां और दरवाजे तेजी से हिलने लगें। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 156 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, ज़मीन पर 138 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। हालांकि अभी तक इस भूंकप की वजह से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

6.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, शुक्रवार को रूस के ओजर्नोव्स्की से 76 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र 143.2 किलोमीटर की गहराई पर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इसका केंद्र 52.01 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.25 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

वहीं रूस की सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' (TASS) ने 'रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज' की भूभौतिकीय सेवा (Geophysical Service) की कामचात्स्की शाखा का हवाला देते हुए बताया कि रूस के कामचात्स्की क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 4 पॉइंट तक मापी गई। वैज्ञानिकों ने बताया, "पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की में भूकंप की तीव्रता 4 पॉइंट तक दर्ज की गई।" शुरुआत में वैज्ञानिकों ने इसकी तीव्रता 6.5 आंकी थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित करके 6.9 कर दिया गया। इस क्षेत्र में इसे 5 तीव्रता वाले भूकंप के रूप में महसूस किया गया।

138 किमी गहराई में था केंद्र

भूकंप विशेषज्ञों ने बताया, "पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की से 156 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, ज़मीन पर 138 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पेट्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की में इसे 5 तीव्रता वाले भूकंप के रूप में महसूस किया गया।"

रिपोर्ट के अनुसार, झटकों के कारण इस क्षेत्र के प्रशासनिक केंद्र में रहने वाले कई लोग अपने अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। आवासीय इमारतों के अंदर, भूकंप के कारण लाइटें जोर-जोर से हिलने लगीं, दरवाजे जोर से बंद हो गए और बर्तन खनकने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:36 बजे (GMT समयानुसार सुबह 3:36 बजे) आए ये झटके लगभग एक मिनट तक महसूस किए गए। (इनपुट- एपी)

यह भी पढ़ें-

लंदन में सड़क किनारे नशे में बेहोश मिलीं UAE के शाही परिवार की महिला, कोर्ट ने सुनाई सजा

Latest World News