Air India Plane Emergency Landing: थाईलैंड में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि बम की धमकी मिलने के बाद थाईलैंड के फुकेट एयरपोर्ट पर इस विमान को आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में कुल 156 यात्री सवार थे। यह विमान थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक विमान के उड़ान भरने के बाद बम की धमकी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं और विमान की फुकेट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैडिंग कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक फुकेट (HKT) से दिल्ली (DEL) जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 के पायलट ने विमान में बम होने की सूचना मिलने पर फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत मांगी। विमान में कुल 156 यात्री सवाल थे। विमान में बम की सूचना मिलने पर फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इमरजेंसी सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
रनवे पर सुरक्षित उतरा विमान
थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुरक्षित रूप से लैंड कर गई है आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत एक्शन लिया जा रहा है। एयरपोर्ट पर विमान की जांच की जा रही है।
Latest World News