1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अली खामेनेई से लारीजानी तक, देखें अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए प्रमुख ईरानी नेताओं की लिस्ट

अली खामेनेई से लारीजानी तक, देखें अमेरिका और इजरायल के हमलों में मारे गए प्रमुख ईरानी नेताओं की लिस्ट

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ नेता और सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। चलिए इनके बार में जानते हैं।

Israel US Iran War- India TV Hindi
Image Source : AP Israel US Iran War

Iranian Leaders Killed in War: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला किया था। अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए इन हमलों में कम से कम 38 वरिष्ठ ईरानी नेता, अधिकारी और सैन्य कमांडर मारे गए हैं। मारे गए लोगों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC), खुफिया एजेंसियों और उच्च-स्तरीय निर्णय लेने वाली संस्थाओं के प्रमुख सदस्य शामिल हैं। इन प्रमुख हस्तियों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी, खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी भी शामिल हैं। इन सभी की पिछले 45 दिनों में हत्या कर दी गई है।

अमेरिका-इजरायल के हमलों में मारे गए लोगों के नाम

  • अयातुल्ला अली खामेनेई: ईरान के सर्वोच्च नेता।
  • अली लारीजानी: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव।
  • घोलमरेजा रेजाइयन: ईरान के पुलिस इंटेलिजेंस संगठन के प्रमुख।
  • इस्माइल खतीब: ईरान के इंटेलिजेंस मंत्री और इंटेलिजेंस कम्युनिटी कोऑर्डिनेशन काउंसिल के प्रमुख।
  • अलीरेजा लोत्फी: ईरान के पुलिस इंटेलिजेंस संगठन के उप-प्रमुख।
  • अली शमखानी: रक्षा परिषद के सचिव और अली खामेनेई के राजनीतिक सलाहकार भी।
  • मोहम्मद बाघेरी: सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ और IRGC के लंबे समय से कमांडर।
  • अब्दुल रहीम मौसवी: ईरान के सेना प्रमुख।
  • मेहदी रब्बानी: सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ में ऑपरेशंस के उप-प्रमुख।
  • बहराम हुसैनी मोतलाघ: सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ में ऑपरेशंस के उप-प्रमुख।
  • मोहसेन दारेबाघी: लॉजिस्टिक्स और सहायता के उप-प्रमुख।
  • असदउल्ला बदफर: सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ में बासिज के प्रमुख।
  • घोलमअली राशिद: खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर।
  • अली शादमानी: हमदान प्रांत में IRGC के वरिष्ठ कमांडर।
  • सालेह असादी: खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय में इंटेलिजेंस के प्रमुख।
  • हुसैन सलामी: IRGC के कमांडर-इन-चीफ।
  • मोहम्मद पाकपुर: IRGC के कमांडर-इन-चीफ।
  • मसूद शानी: IRGC कमांडर के चीफ ऑफ स्टाफ।
  • अमीर अली हाजीजादेह: IRGC एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख।
  • दावूद शेखियन: IRGC एयरोस्पेस फोर्स में वरिष्ठ कमांडर। 
  • इस्माइल देहगान: IRGC एयरोस्पेस फोर्स के वरिष्ठ कमांडर।
  • अलीरेजा तंगसिरी: IRGC नौसेना के कमांडर।
  • सईद इजादी: कुद्स फोर्स में फिलिस्तीनी मामलों के प्रमुख।
  • दाऊद अलीजादेह: लेबनान में IRGC के वरिष्ठ अधिकारी।
  • अबुजर मोहम्मदी: मिसाइल यूनिट के कमांडर।
  • गुलामरेजा सुलेमानी: बासिज अर्धसैनिक बल के प्रमुख।
  • कासिम कुरैशी: बासिज के उप-प्रमुख।
  • अकबर गफ्फारी: उप-खुफिया मंत्री।
  • याह्या हुसैनी पंजकी: उप-खुफिया मंत्री।
  • जावेद पौरहुसैन: विदेशी खुफिया विभाग के प्रमुख।
  • मोहम्मद काजेमी: IRGC खुफिया विभाग के प्रमुख।
  • माजिद खादेमी: काजेमी के बाद IRGC खुफिया विभाग के प्रमुख।
  • हसन मोहक्किक: IRGC खुफिया विभाग के उप-प्रमुख।
  • अजीज नासिरजादेह: ईरान के रक्षा मंत्री।
  • हुसैन जबल-अमेलियन: एक प्रमुख रक्षा अनुसंधान संस्था के प्रमुख।
  • मोहम्मद शिराजी: सर्वोच्च नेता के सैन्य कार्यालय के प्रमुख।
  • अकबर इब्राहिमजादेह: खामेनेई के सैन्य कार्यालय में उप-अधिकारी।
  • अबुलकासिम बाबायान: सर्वोच्च नेता के सैन्य कार्यालय के प्रमुख।

यह भी पढ़ें:

'कोई भी बंदरगाह नहीं होगा सुरक्षित', अमेरिका ने किया नाकेबंदी का ऐलान तो भड़का ईरान

पोप लियो की आलोचना के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की विवादित तस्वीर, जीसस के रूप में आए नजर

https://www.youtube.com/watch?v=PWAvqLrF2rU

 
 
 
 

Latest World News