1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. GEN-Z आंदोलन के बाद अब भूकंप से हिला नेपाल, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

GEN-Z आंदोलन के बाद अब भूकंप से हिला नेपाल, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

नेपाल का पूर्वी क्षेत्र भूकंप के झटकों से शुक्रवार को कांप उठा। इससे लोग घरों से बाहर भागने लगे।

नेपाल में पूर्व में आए भूकंप की एक फोटो (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
Image Source : AP नेपाल में पूर्व में आए भूकंप की एक फोटो (प्रतीकात्मक)

काठमांडू: नेपाल जेन-जेड आंदोलन के बाद अब भूकंप के झटकों से हिल गया है। यह भूकंप शुक्रवार को पूर्वी नेपाल के रामेछाप जिले में आया। इसे लोग दहशत में पड़ गए और अपने घरों से निकल कर बाहर भागने लगे।

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर चार तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया। भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। यह भूकंप अपराह्न दो बजकर 14 मिनट पर आया। इसका केंद्र काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर पूर्व में रामेछाप जिले के वटैली क्षेत्र में स्थित था। इससे पहले 17 अगस्त को भी इसी जिले में रिक्टर पैमाने पर चार की तीव्रता वाला भूकंप आया था। 

 इस माह दूसरी बार आया भूकंप

नेपाल में इस माह आया यह दूसरा भूकंप था। हालांकि ये कम तीव्रता वाला भूकंप था। 3 सितंबर को दो बार नेपाल में भूकंप के ऐसे ही झटके महसूस किए गए थे। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ था। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार तब यह भूकंप गोरखा जिले में सुबह 6.15 बजे आया था।

इसकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 4.0 ही थी। भूकंप का केंद्र काठमांडू से 150 किलोमीटर पश्चिम में गोरखा के हंसपुर में स्थित था। इसी दिन दोबारा अपराह्न 3.15 बजे एक और भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गई, जिसका केंद्र दोलखा जिले के लापिलांग में स्थित था। (एपी)

Latest World News