1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Bangladesh Violence: कट्टरपंथियों ने BNP नेता के घर में लगाई आग, जलने से बच्ची की हुई मौत

Bangladesh Violence: कट्टरपंथियों ने BNP नेता के घर में लगाई आग, जलने से बच्ची की हुई मौत

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने आतंक मचा दिया है। कट्टरपंथियों ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के एक नेता के घर में आग लगा दी है। आग की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई है।

Bangladesh Extremists Set Fire House of BNP Leader (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : AP Bangladesh Extremists Set Fire House of BNP Leader (Representational Image)

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा के बीच कट्टरपंथियों ने उत्पात मचा रखा है। लक्षमीपुर सदर उपजिला में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक नेता के घर में आग लगा दी गई है। जानकारी के मुताबिक घर को पहले बाहर से बंद किया गया को और फिर उसमें आग लगाई गई। आग की चपेट में आने से एक बच्ची मौत हो गई है और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। स्थानीय मीडिया ने इस घटना को रिपोर्ट किया है।

जलन गई BNP नेता की बेटी 

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के भाबनीगंज यूनियन में BNP के बिजनेसमैन और सहायक संगठन सचिव बेलाल हुसैन के घर पर आगजनी हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए, लक्षमीपुर सदर मॉडल थाने के ऑफिसर-इन-चार्ज (OC), मोहम्मद वाहिद परवेज ने बताया कि आगजनी की घटना में बेलाल की 7 साल की बेटी आयशा अख्तर जलकर मर गई।

जल गई बेटियां

पुलिस अधिकारी ने बताया कि BNP नेता और उनकी 2 अन्य बेटियां, 16 साल की सलमा अख्तर और 14 साल की सामिया अख्तर, गंभीर रूप से जल गई हैं। बेलाल का इलाज लक्षमीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि उनकी बेटियों को बेहतर इलाज के लिए ढाका भेज दिया गया है। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार, द डेली स्टार ने वाहिद के हवाले से कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि यह काम किसने किया और इसके पीछे क्या मकसद था।"

लड़कियों की हालत गंभीर

डेली स्टार से बात करते हुए, लक्षमीपुर सदर अस्पताल के रेजिडेंशियल मेडिकल ऑफिसर (RMO) अरूप पाल ने कहा, "2 किशोरियों और उनके पिता को सुबह करीब 2:00 बजे जलने की चोटों के साथ इमरजेंसी डिपार्टमेंट में लाया गया। बेलाल हुसैन को यहां भर्ती किया गया है, लेकिन दोनों लड़कियों को ढाका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में रेफर कर दिया गया है, क्योंकि उनकी हालत गंभीर है। उनके शरीर का लगभग 50-60 प्रतिशत हिस्सा जल गया है।"

'बदमाशों ने दोनों दरवाजे बाहर से बंद कर दिए'

बेलाल की मां, हजेरा बेगम ने दावा किया कि बदमाशों ने दोनों दरवाजे बाहर से बंद कर दिए और पेट्रोल डालकर घर में आग लगा दी, लेकिन वह हमलावरों की पहचान नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा, “मैं रात का खाना खाने के बाद सो गई थी। रात करीब 1:00 बजे, मैं उठी और खिड़की से देखा कि मेरे बेटे के टिन-शेड वाले घर में आग लगी हुई है। मैं चिल्लाते हुए बाहर भागी लेकिन घर के दोनों दरवाजे बाहर से बंद थे। मैं अंदर नहीं जा पाई। आखिरकार, मेरा बेटा दरवाजा तोड़कर बाहर निकलने में कामयाब रहा। 

यह भी पढ़ें:

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध फायरिंग, 20 लोगों को गोली लगी; 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत

उस्मान हादी के समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा-नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

Latest World News