A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, पढ़ें पूरा मामला

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार जुल्म जारी है। जानकारी के मुताबिक, देश में एक और हिंदू व्यक्ति पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उसे आग भी लगा दी है।

bangladesh hindu man attacked- India TV Hindi
Image Source : AP बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म जारी। (फाइल फोटो)

बांग्लादेश में बीते कई दिनों से जारी हिंसा के बीच हिंदुओं के ऊपर जुल्म की इंतहा होती चली जा रही है। अब रिपोर्ट्स सामने आई है कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक और हिंदू युवक पर बेरहमी से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, भीड़ ने हिंदू युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उसे घायल कर के उसपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में जिस हिंदू शख्स पर हमला हुआ है उसका नाम खोकन चंद्र दास बताया जा रहा है। हिंसक भीड़ के हमले में 50 वर्षीय खोकन दास घायल हो गया और उसे आग लगा दी गई। जानकारी के अनुसार, ये घटना 31 दिसंबर को बांग्लादेश के शरियतपुर जिले में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब खोकन दास अपने घर जा रहा था तभी भीड़ ने उसपर हमला किया। 

हिंदू पर जुल्म की चौथी घटना

बीते कई दिनों से बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच हिंदू समुदाय के युवक के ऊपर ये चौथा हमला है। इससे पहले 24 दिसंबर को बांग्लादेश के कलिमोहर यूनियन के हुसैनडांगा इलाके में भीड़ ने 29 साल के अमृत मंडल नाम के शख्स को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। मयमनसिंह के भालुका स्थित एक कपड़ा कारखाने में एक हिंदू युवक की उसके सहकर्मी ने बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।इसके अलावा बीते 18 दिसंबर को हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को मैमनसिंह में भीड़ ने बेरहमी से मार डाला था और उसे बीच सड़क पर पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी थी।

आपको बता दें कि बांग्लादेश में बीते कई दिनों से हिंदुओं पर जारी जुल्म के खिलाफ भारत के कई शहरों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत के कई नेताओं ने भी बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर अत्याचार की निंदा की है और भारत सरकार से मामले में कूटनीतिक स्तर पर कदम उठाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में 10 दिन में तीसरे हिंदू युवक की हत्या, बजेंद्र बिस्वास को मारी गई गोली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म जारी, कट्टरपंथियों ने कई मंदिरों में लगाई आग, पुलिस नहीं उठा रही कदम

Latest World News