A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Bangladesh Violence LIVE: हिंदू युवक की हत्या मामले में सात लोग गिरफ्तार, उस्मान हादी को दफनाने की तैयारी, हाई अलर्ट

Bangladesh Violence LIVE: हिंदू युवक की हत्या मामले में सात लोग गिरफ्तार, उस्मान हादी को दफनाने की तैयारी, हाई अलर्ट

बांग्लादेश हिंसा की आग में जल रहा है। आज भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी को दफनाया जाएगा। इसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। जानें बांग्लादेश हिंसा से जुड़े पल पल के अपडेट्स...

हिंसा की आग में जल रहा है बांग्लादेश- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (ANI) हिंसा की आग में जल रहा है बांग्लादेश

Bangladesh Violence LIVE: बांग्लादेश में पिछले तीन दिनों से लगातार हिंसा जारी है। 18 दिसंबर की हिंसा के बाद लगा था कि बांग्लादेश में हिंसा का दौर थम जाएगा, लेकिन 19 दिसंबर को भी बांग्लादेश में हिंसा जारी रहा। उदिची शिल्पी गोष्ठी के दफ्तर पर हमला बोला गया, दफ्तर में तोड़फोड़ की गई, फिर आग के हवाले कर दिया गया। आज राजधानी ढाका में उस्मान हादी को दफनाया जाएगा। उससे पहले जनाजे की नमाज अता की जाएगी.. उस्मान हादी की मौत पर बांग्लादेश की मोहम्मद युनूस सरकार ने आज एक दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है, साथ ही जनाजे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अपील की गई है.. ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर वहां हिंसा भड़क सकती है। बांग्लादेश अब जिहादिस्तान बनने की राह पर निकल पड़ा है। आज पूरे देश में जिहादियों का बोलबाला है, सड़कों पर जिहादियों का कब्जा है, वहां जिहादी जैसा चाहते हैं युनूस सरकार भी वैसा ही करती  है.. 

जानें पल पल के अपडेट्स...

 

Latest World News

Live updates : Bangladesh Violence LIVE:

  • 7:09 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    उस्मान हादी के समर्थकों ने दी यूनुस सरकार को बड़ी धमकी

    ढाका में उस्मान हादी को दफ़नाने के बाद हादी समर्थको ने यूनुस सरकार को धमकी दी है कि अगर 24 घण्टे के अंदर हादी के सभी हत्यारो की गिरफ़्तारी नहीं होती तो बड़ा आंदोलन होगा।

  • 5:08 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    उस्मान हादी के जनाजे के बाद बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा

    बांग्लादेश में उस्मान हादी के जनाजे के बाद एक बार हिंसा फिर से भड़क गई। लोग सड़कों पर उग्र हो गए हैं, जो तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम दे रहे हैं। सुरक्षाबल भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। 

  • 3:03 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    उस्मान हादी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक

    ढाका में उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। हादी के जनाजे में लाखों की भीड़ उमड़ी। 

  • 2:46 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    उस्मान हादी की अंतिम यात्रा शुरू, बांग्लादेश में उमड़ा जनसैलाब

    बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शनों के प्रमुख नेता रहे उस्मान हादी की मौत के बाद आज शनिवार को उनकी अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। हादी को 12 दिसंबर को गोली लगी थी और 18 दिसंबर को सिंगापुर में मौत हो गई। अंतिम यात्रा ढाका के मानिक मियां एवेन्यू में चल रही है।

  • 1:40 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    हादी के आखिरी सफर से पहले बांग्लादेश में संसद भवन समेत प्रमुख स्थानों की सुरक्षा बढ़ी

    उस्मान हादी के अंतिम संस्कार से पहले बांग्लादेश में संसद भवन और ढाका के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

  • 1:16 PM (IST) Posted by Dharmendra Mishra

    हादी उस्मान के आखिरी सफर में शामिल होगा जमात-ए-इस्लामी का चीफ

    उस्मान हादी के जनाजे में जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख डॉ. शफीकुर रहमान भी शामिल होगा। उसने शनिवार को अपना लंदन दौरा बीच में ही रोक दिया और ढाका लौट आया। ताकि कट्टरपंथी छात्र नेता उस्मान हादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।  रहमान ने हादी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसे राष्ट्रीय हृदय संस्थान के मुर्दाघर में रखा गया है।

  • 12:25 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में राजकीय शोक घोषित

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की मीडिया शाखा ने बताया कि अपराह्न दो बजे ‘नेशनल पार्लियामेंट बिल्डिंग’ में ‘साउथ प्लाजा’ पर जनाजे की नमाज होगी। हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में राजकीय शोक घोषित किया गया था।

  • 12:22 PM (IST) Posted by Kajal Kumari

    थोड़ी देर में मानिक मियां एवेन्यू पहुंचेगा उस्मान हादी का शव

    ढाका में कड़ी सुरक्षा के बीच उस्मान हादी के शव को एंबुलेंस के द्वारा मानिक मियां एवेन्यू लेकर जाया जा रहा हैं। एक बजे के बाद नमाज़ ए जनाज़ा होगी....

  • 11:33 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    दीपू चंद्र दास हत्या मामले में सात संदिग्ध गिरफ्तार

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने ट्वीट किया, "...मयमनसिंह के वालुका में सनातन धर्म के अनुयायी युवक दीपू चंद्र दास (27) की पीट-पीटकर हत्या करने की घटना में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने सात लोगों को संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहम्मद लिमोन सरकार (19), मोहम्मद तारेक हुसैन, मोहम्मद मानिक मिया (20), इरशाद अली (39), निजुम उद्दीन (20), आलमगीर हुसैन (38) और मोहम्मद मिराज हुसैन अकॉन (46) शामिल हैं। आरएबी-14 ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर उपरोक्त संदिग्धों को गिरफ्तार किया।"

  • 10:51 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    डेली स्टार ने कहा, डरेंगे नहीं, हम झुकेंगे नहीं

    हिंसा प्रदर्शन के बीच डेली स्टार ने कहा है कि, हम ना डरेंगे ना झुकेंगे। डेली स्टार का कहना है कि बांग्लादेश में स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए यह सबसे काले दिनों में से एक था, जब देश के दो सबसे बड़े अखबार द डेली स्टार और प्रोथोम आलो पर हमला किया गया।

  • 10:32 AM (IST) Posted by Kajal Kumari

    हादी समर्थक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे

    शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शनों के प्रमुख नेता उस्मान हादी के समर्थक आज बाद में होने वाली उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए मानिक मियां एवेन्यू पहुंचने लगे हैं। उस्मान हादी की मृत्यु के बाद बांग्लादेश में अशांति फैल गई और 18 दिसंबर को राजधानी ढाका में दो अखबारों के दफ्तरों में आग लगा दी गई।