1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Bangladesh: दीपू दास की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी यासीन अराफात गिरफ्तार, जानें पुलिस ने क्या बताया?

Bangladesh: दीपू दास की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी यासीन अराफात गिरफ्तार, जानें पुलिस ने क्या बताया?

बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच एक हिंदू युवक दीपू दास की हत्या कर दी गई, उसकी हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जो बताया वो हैरान करने वाला है।

दीपू दास की हत्या का आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
दीपू दास की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू दास की ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने के मुख्य आरोपी यासीन अराफात को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी पूर्व शिक्षक रहा है, जिसका नाम यासीन अराफात है और उसी ने इस हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी अत्याचारों के बीच इस घटना की वैश्विक स्तर पर निंदा हो रही है।

18 दिसंबर को मयमनसिंह जिले में, 27 वर्षीय दास को उनके कारखाने के पर्यवेक्षकों ने जबरन इस्तीफा देने को मजबूर किया, उन्हें उनके कार्यस्थल से बाहर निकाल दिया गया और इस्लामवादियों की एक क्रोधित भीड़ के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी, उनके शव को लटका दिया और आग लगा दी। बताया जाता है कि उनके सहकर्मियों ने भी उनकी हत्या में उनका साथ दिया।

Latest World News