1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बिलावल भुट्टो फिर हुए बेइज्जत! भारत के मुसलमानों पर दिया बेतुका बयान, विदेशी पत्रकार ने बंद कर दी बोलती

बिलावल भुट्टो फिर हुए बेइज्जत! भारत के मुसलमानों पर दिया बेतुका बयान, विदेशी पत्रकार ने बंद कर दी बोलती

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो का झूठ एक बार फिर दुनिया के सामनें बेनकाब हो गया है। बिलावल ने भारत में मुसलमानों को लेकर बयान दिया जिसके बाद क विदेशी पत्रकार ने भुट्टो की बोवती बंद कर दी।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो

Bilawal Bhutto Remark On Indian Muslims: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ जहर उगलना चाहा लेकिन उनकी भद्द पिट गई। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के मंच से प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बिलावल ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में मुसलमानों को 'खलनायक' की तरह दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इजरायल से प्रेरणा ले रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की कॉपी बनने की कोशिश कर रहे हैं। भारत शांति के रास्ते पर नहीं चल रहा है। बिलावल के इस कथन पर विदेशी पत्रकार ने उनसे कुछ ऐसा पूछ लिया कि वो बगले झांकते नजर आए। 

पत्रकार ने खोल दी भुट्टो के झूठ की पोल

बिलावल भुट्टो के झूठ की पोल विदेशी पत्रकार ने खोल दी। पत्रकार ने कहा, ''भारत के ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग का नेतृत्व एक मुस्लिम अधिकारी ने किया था।'' इस पर बिलावल भुट्टो कुछ बोल नहीं पाए और सिर हिलाने लगे। 

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया। सात मई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन के बाद सेना की ओर से प्रेस ब्रीफिंग कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की थी। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे। इतना ही नहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का रुख दुनिया को बताने के लिए केंद्र सरकार ने जब डेलीगेशन बनाया तो उसमें भी विपक्ष के असदुद्दीन ओवैसी, सलमान खुर्शीद समेत कई मुस्लिम नेताओं को शामिल किया गया।

बदले बिलावल के सुर

बिलावल भुट्टो ने हाल ही में सिंधु जल संधि खत्म होने पर भारत को खून-खराबे की धमकी दी थी। हालांकि, बाद में वो होश में आ गए थे। अब भारत के सख्त रुख के बाद बिलावल शांति की अपील करते नजर आ रहे हैं। बिलावल भुट्टो ने कहा था कि ‘या तो सिंधु में पानी बहेगा या भारतीयों का खून’, अब कहते नजर आ रहे हैं कि पाकिस्तान शांति चाहता है।

यह भी पढ़ें:

Explainer: ड्रैगन की खतरनाक चाल, अब फैला रहा है कृषि आतंकवाद; जानें उस फंगस के बारे में जिससे चीन मचाने वाला था US में तबाही

अब यहां मिला द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम, पूरे शहर में मच गया हड़कंप

Latest World News