1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ताइवान के खिलाफ जंग की तैयारी! चीन ने दी खुलेआम धमकी; शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

ताइवान के खिलाफ जंग की तैयारी! चीन ने दी खुलेआम धमकी; शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

चीन की सेना ने ताइवान के पास एक बार फिर बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीनी सेना के अभ्यास को ताइवान के लिए धमकी के रूप में देखा जाता है। चीन ताइवान को अपना अपना हिस्सा बताता है।

चीन ने ताइवान के पास शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास - India TV Hindi
Image Source : AP चीन ने ताइवान के पास शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

बीजिंग: चीन और ताइवान के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। चीन ने एक बार फिर ताइवान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। चीन ने ताइवान पर अपनी संप्रभुता का दावा करने के लिए उसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। चीन की ओर से किए जा रहे इस सैन्य अभ्यास में उसके कई बलों ने हिस्सा लिया है। इस अभ्यास का मकसद ताइवान की ‘‘उन ताकतों को कड़ी चेतावनी’’ देना है जो स्वयं को स्वायत्त बताती हैं। 

चीन की सेना ने क्या कहा?

‘चाइनीज पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ईस्टर्न थिएटर कमांड’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि कमान ने मंगलवार को ताइवान द्वीप के आसपास संयुक्त अभ्यास शुरू किया। ‘थिएटर कमांड’ के प्रवक्ता सीनियर कर्नल शी यी ने सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के हवाले से कहा कि कमान ने अपनी थल सेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट बलों को कई दिशाओं से ताइवान द्वीप के पास पहुंचने के लिए संगठित किया है। 

Image Source : apचीन ने ताइवान के पास शुरू किया बड़ा सैन्य अभ्यास

क्या है चीन का मकसद?

शी के अनुसार, यह अभ्यास मुख्य रूप से समुद्री एवं हवाई युद्ध के लिए तैयारी गश्त, उत्कृष्ट संयुक्त अभ्यास, समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर हमले का अभ्यास और सैनिकों की संयुक्त अभियानगत क्षमताओं का परीक्षण करने के लिए प्रमुख क्षेत्रों और समुद्री मार्गों पर केंद्रित हैं। शी ने कहा कि यह अभ्यास ‘‘ताइवान की आजादी की समर्थक अलगाववादी ताकतों’’ के खिलाफ एक सख्त चेतावनी है और चीन की संप्रभुता एवं राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए एक वैध एवं आवश्यक कार्रवाई है। 

ताइवान को अपना हिस्सा मानता है चीन 

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा मानता है। चीन ने हाल के दिनों में इसी तरह के कई सैन्य अभ्यास किए हैं, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली है उसके बाद से ताइवान के आसपास यह पहला बड़ा सैन्य अभ्यास है।  (भाषा)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप की धमकी पर ईरान ने भी ललकारा, कहा 'हमारे ऊपर बम बरसाए तो लेंगे सख्त एक्शन'

इजरायल ने गाजा को लेकर सुना दिया नया फरमान, फिर छिड़ने वाली है जंग घमासान

Latest World News