1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'भारत के एयर डिफेंस की खुफिया जानकारी दे रहा था चीन', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा

'भारत के एयर डिफेंस की खुफिया जानकारी दे रहा था चीन', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा

ख्वाजा ने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी शेयर करता है। युद्ध के समय भी पाकिस्तान को चीन ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी जानकारियां शेयर की थी।

ख्वाजा आसिफ, रक्षा मंत्री, पाकिस्तान- India TV Hindi
Image Source : FILE ख्वाजा आसिफ, रक्षा मंत्री, पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा आसिफ ने यह कबूल किया है कि भारत के साथ हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही थी। ख्वाजा ने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी शेयर करता है। युद्ध के समय भी पाकिस्तान को चीन ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी जानकारियां शेयर की थी।

चीन ने पाक को दी खुफिया जानकारी?

ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा-' भारत के साथ शॉर्ट वॉर के बाद से पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और उसने अपनी सतर्कता कम नहीं की है। मैं आपको कन्फर्म बता सकता हूं कि हमने शुरुआत से अब तक अपनी सतर्कता को कम नहीं किया है। एक महीने से ज्यादा हो गया। जो देश रणनीतिक तौर पर एक दूसरे के करीबी हैं वो आपस में खुफिया जानकारी को शेयर करते हैं। 

खुफिया जानकारी शेयर करते हैं दोनों देश

उन्होंने कहा कि यह समान्य बात है कि हमारे पास जो जानकारी है उसे हम शेयर करते हैं। जो जानकारी है, जो हमारे लिए खतरा है , चीन के लिए भी जो खतरा है। चीन को भी भारत से दिक्कतें हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं समझता हूं ये बहुत सामान्य बात है कि हम खुफिया जानकारी और सेटेलाइट से जो इनफॉर्मेशन कलेक्ट करते है उसे एक दूसरे से शेयर करते हैं।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय आर्म्ड फोर्स ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए। एलओसी पर नागरिकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इन करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया था। लिहाज पाकिस्तान को हिंदुस्तान के आगे घुटने टेकने पड़े।

 

 

Latest World News