बीजिंगः चीन में भूकंप का जोरदार झटका लगा है। चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) ने बताया कि 4 दिसंबर को देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित शिनजियांग क्षेत्र में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
10 किलोमीटर गहराई में था केंद्र
शिनजियांग किर्गिस्तान की सीमा से लगा हुआ है। सीईएनसी के अनुसार, भूकंप किर्गिस्तान-शिनजियांग सीमा के पास अक्की काउंटी के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.44 बजे आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। सरकारी मीडिया के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शाम 4.34 बजे तक स्थानीय अधिकारियों को किसी के हताहत होने या इमारतों के ढहने की कोई खबर नहीं मिली है।
Latest World News