1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान-अमेरिका में पूर्ण युद्ध विराम जरूरी, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा-जंग से बीजिंग को "गहरा दुख"

ईरान-अमेरिका में पूर्ण युद्ध विराम जरूरी, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा-जंग से बीजिंग को "गहरा दुख"

ईरान-अमेरिका के बीच पूर्ण युद्ध विराम होना चाहिए। यह बातें चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के समकक्ष अब्बास अराघची के साथ बीजिंग में बैठक के दौरान कही।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बीजिंग में बैठक करते चीन के समकक्ष वांग यी।- India TV Hindi
Image Source : AP ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ बीजिंग में बैठक करते चीन के समकक्ष वांग यी।

बीजिंग: न के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि ईरान-अमेरिका में अस्थायी नहीं, बल्कि पूर्ण युद्ध विराम जरूरी है। उन्होंने  बुधवार को अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ बीजिंग में बैठक के दौरान कहा कि 2 महीने से चल रहे युद्ध को लेकर चीन "गहरा दुख" महसूस कर रहा है। इसलिए इसमें "पूर्ण युद्धविराम" की तत्काल जरूरत है।

फिर से शत्रुता स्वीकार्य नहीं

चीन के शीर्ष राजनयिक ने बीजिंग में अराघची से मुलाकात की। यह  28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर ए गए हमले के बाद ईरानी विदेश मंत्री की चीन की पहली यात्रा है। बैठक के वांग यी ने कहा, "हमारा मानना है कि पूर्ण युद्धविराम की तुरंत जरूरत है, शत्रुता को फिर से शुरू करना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि संवाद और वार्ता के प्रति प्रतिबद्ध रहना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।"

ईरान पर इजरायली हमला अवैध

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अब्बास अराघची के साथ बैठक के दौरान कहा कि इजरायल-अमेरिका द्वारा तेहरान पर किया गया हमला अवैध है। बता दें कि चीन इससे पहले भी कई बार इजरायल और अमेरिका के हमले को अवैध करार दे चुका है। चीन ईरान का प्रमुख सहयोगी है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार चीन पर ईरान को हथियार सप्लाई करने का आरोप भी लगाया है। 

Latest World News