1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान की फैक्ट्री में चाकू से घातक हमला, कई लोग घायल; मौके पर मची अफरातफरी

जापान की फैक्ट्री में चाकू से घातक हमला, कई लोग घायल; मौके पर मची अफरातफरी

जापान की एक फैक्ट्री में हुई चाकूबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो

टोक्यो: जापान की एक फैक्ट्री में हुई चाकूबाजी के बाद कई लोग घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला शुक्रवार को मध्य जापान में एक फैक्ट्री में हुआ। अचानक हुई चाकू मारने की घटना में कई लोग घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए।

क्योडो न्यूज एजेंसी और अन्य मीडिया ने बताया कि टोक्यो के पश्चिम में शिजुओका प्रीफेक्चर के मिशिमा शहर में एक रबर फैक्ट्री में एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया। डो ने स्थानीय फायर डिपार्टमेंट अधिकारियों के हवाले से बताया कि आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डो के अनुसार, हमलावर को फैक्ट्री में ही हिरासत में ले लिया गया। घायलों की स्थिति सहित अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

 

Latest World News