A
Hindi News विदेश एशिया गजब चालबाज है पाकिस्तान, पहले दी धमकी और अब PM शहबाज ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भेजा बधाई पत्र

गजब चालबाज है पाकिस्तान, पहले दी धमकी और अब PM शहबाज ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भेजा बधाई पत्र

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने उनके पिता की शहादत का गहरा दुख जताया है। जानें शहबाज ने क्या लिखा?

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ- India TV Hindi पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ

पाकिस्तान ने पहले तो ईरान पर हमले की धमकी दी थी और अब पीएम शहबाज शरीफ ने ईरान के नए नेता मोजतबा खामेनेई को बधाई दी है। शहबाज शरीफ ने पत्र लिखकर मोजतबा खामेनेई को बधाई दी, साथ ही उन्होंने मोजतबा के पिता और ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर गहरा दुख जताया है। इससे पहले पाकिस्तान ने खाड़ी देशों के खिलाफ ईरानी हमले की कड़ी निंदा की थी और सऊदी अरब के समर्थन में ईरान पर हमले की भी धमकी दी थी।

अब पाकिस्तान ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को लेकर दुख जताया है और इजरायल को काफी भला-बुरा कहा है। हालांकि, पाकिस्तान ने खामेनेई की हत्या और ईरान पर हमले में शामिल अमेरिका को लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं कही है। 

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने X पर लिखा, "मैं ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक के सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी संभालने पर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को बधाई देता हूं। मैं उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई और परिवार के दूसरे सदस्यों की शहादत पर पाकिस्तान के लोगों की तरफ से गहरी संवेदना और दुआएं दोहराता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि नए सुप्रीम लीडर आने वाले सालों में ईरान को शांति, स्थिरता और खुशहाली की ओर ले जाएंगे।"



सऊदी अरब के रक्षा मंत्री ने ईरान को दी थी धमकी 

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने शनिवार को असीम मुनीर से मुलाकात की थी और उन्हो्ने ईरान को धमकी देते हुए किसी भी गलत अनुमान से बचने की सलाह दी थी। प्रिंस खालिद ने पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख से मुलाकात के बाद X पर पोस्ट किया कि दोनों ने "ईरान द्वारा पाकिस्तान पर किए गए हमलों और उन्हें रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। उन्होंने लिखा, हमने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करती हैं और आशा व्यक्त की कि ईरानी पक्ष विवेक का प्रयोग करेगा और गलत अनुमान लगाने से बचेगा।"

Latest World News