1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान के फुकुशिमा में फिर कांपी धरती, 5.8 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग

जापान के फुकुशिमा में फिर कांपी धरती, 5.8 तीव्रता के भूकंप से सहमे लोग

जापान के फुकुशिमा में शुक्रवार को एक बार फिर धरती डवांडोल हो गई। इससे लोगों के बीच में अफरातफरी मच गई। अचानक धरती में कंपन्न पैदा होने से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार यहू भूकंप पूर्वी जापान में शुक्रवार तड़के आया।

प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो।

जापान के फुकुशिमा में शुक्रवार को एक बार फिर धरती डवांडोल हो गई। इससे लोगों के बीच में अफरातफरी मच गई। अचानक धरती में कंपन्न पैदा होने से लोग अपने घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार यहू भूकंप पूर्वी जापान में शुक्रवार तड़के आया। वैज्ञानिकों ने इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 बताई है। इतनी तीव्रता के भूकंप से लोगों के बीच हलचल मच गई। 

बताया जा रहा है कि इस भूकंप का केंद्र फुकुशिमा प्रान्त के तट पर था। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र फुकुशिमा प्रान्त के तट पर होने की वजह से उसके आसपास के इलाकों में काफी तेज़ झटके दर्ज किए गए। हालांकि इस वजह से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। अभी तक इस भूकंप की वजह से हुए नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। इस बारे में इनपुट जुटाया जा रहा है। (रायटर्स)

Latest World News