1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा... भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, जानिए कितनी रही तीव्रता?

इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा... भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, जानिए कितनी रही तीव्रता?

Earthquake in Pakistan: भूकंप के झटके पाकिस्तान के कई शहरों और राज्यों में महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भूकंप के झटकों से हिल गया। पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में सोमवार सुबह 5:39 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में 36.10 उत्तरी अक्षांश और 71.26 पूर्वी देशांतर पर, 25 किलोमीटर की गहराई पर था।

इन जगहों पर महसूस हुए भूकंप के झटके

पाकिस्तान में भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के झटकों के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 

कुछ दिन पहले भी आया था भूकंप

पाकिस्तान जो भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित है। भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। हाल के हफ्तों में पाकिस्तान में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें 19 और 20 अगस्त को 5.5 और 3.7 तीव्रता के भूकंप शामिल हैं।

Latest World News