भारत के पड़ोसी देश नेपाल के पूर्वी हिस्से में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र नेपाल के संखुवासभा जिले में था, जिसकी वजह से आस-पास के कई जिलों में धरती कांपने से लोग दहशत में आ गए।
राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र (NEMRC) के अनुसार, भूकंप शुक्रवार तड़के 3 बजकर 18 मिनट पर आया। जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आए झटकों ने उन्हें घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। भूकंप का मुख्य केंद्र काठमांडू से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित संखुवासभा-ताप्लेजंग सीमा क्षेत्र के पास टोपके गोला में था।
इन जिलों में महसूस किए गए झटके
संखुवासभा के अलावा नेपाल के कई अन्य पूर्वी जिलों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। भोजपुरस पंचथरस तेहरथुम और ताप्लेजंग जिले के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए।
सिक्किम में भूकंप के झटके
इससे पहले, सिक्किम में गुरुवार को भूकंप के 4.6 और 3.5 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट पर 4.6 की तीव्रता वाला पहला भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। मांगन जिले में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र गंगटोक से 11 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था।
ये भी पढ़ें-
Ranchi-Mango (Jamshedpur) Municipal Corporation Election Result LIVE: रांची और जमशेदपुर समेत 48 निकायों की मतगणना आज, यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
JNU हिंसा के सबूत बने वीडियो, पुलिस को थप्पड़ मारते, उकसाते नजर आए छात्र; JNUSU अध्यक्ष समेत 14 गिरफ्तार
Latest World News